International News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक और बडे बयान से दुनिया मे मची खलबली
इन देशों को धमकाया, पूरी दुनिया में फिर हलचल
चंडीगढ, 7 जुलाई (विश्ववार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ‘टैरिफ-टैरिफ’ खेलना बंद नहीं कर रहे हैं। जब मर्जी ट्रंप किसी को भी टैरिफ की धमकी दे डालते हैं। ऐसा लगता है कि जैसे ट्रंप ने टैरिफ को बम समझ रखा है कि जब चाहा तब कहीं भी दाग दिया। वहीं अब राष्ट्रपति ट्रंप की एक और खुली धमकी सामने आई है। जिसमें उन्होंनें अब BRICS देशों को धमका डाला है। हालांकि इससे पहले भी ट्रंप BRICS पर निशाना साधते रहे हैं।
दरअसल, अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका विरोधी BRICS नीति के समर्थक देशों पर 10% अधिक टैरिफ की तलवार लटका दी है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्रुथ सोशल पर धमकी देते हुए कहा है कि, ब्रिक्स की अमेरिका विरोधी नीतियों से जुड़ने वाले देशों पर 10% अतिरिक्त टैरिफ लगेगा। ट्रंप ने लिखा- ‘कोई भी देश जो ब्रिक्स की अमेरिका विरोधी नीतियों से जुड़ता है, उस पर 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाया जाएगा. इस नीति में कोई अपवाद नहीं होगा. इस मामले पर आपका ध्यान देने के लिए धन्यवाद’






















