भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल हुआ शुरू
रूट ने लगाया बेहतरीन शतक
चंडीगढ, 11 जुलाई (विश्ववार्ता) भारत और इंग्लैंड के बीच जारी लॉर्ड्स टेस्ट (तीसरा मुकाबला) का दूसरा दिन है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और फिलहाल उनकी पहली पारी जारी है।
दूसरे दिन के खेल की शुरुआत जो रूट के शतक से हुई है। उन्होंने 192 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का 37वां सैकड़ा पूरा किया। वह बेन स्टोक्स के साथ 80 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। इंग्लैंड का स्कोर भी 250 के पार पहुंच गया है।























