
Tattiri song को लेकर Bollywood Singer बादशाह की मुश्किलें लगातार बढ़ती हुई
अब हरियाणा बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने बादशाह को समन भेज किया तलब
चंडीगढ़, 15 मार्च, 2026 (विश्व वार्ता)Bollywood Singer बादशाह की मुश्किलें बढ़ रही हैं। अब हरियाणा बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने बादशाह को समन भेज तलब किया है। सिंगर के साथ ही सॉन्स के निर्देशकों को भी नोटिस भेजा है। 7 दिन के अंदर पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं।
इससे पहले 13 मार्च को हरियाणा राज्य महिला आयोग के सामने पेश न होने पर सिंगर का पासपोर्ट जब्त करते अरेस्ट करने के आदेश दिए थे। आयोग ने पानीपत एसपी को एफआईआर भी दर्ज करने को कहा था। हालांकि इस आदेश पर क्या हुआ, यह सार्वजनिक नहीं हुआ है।
बाल अधिकार संरक्षण आयोग का कहना है कि सॉन्ग की वीडियो में स्कूली बच्चियों को गलत तरीके से पेश किया गया है। यह सॉन्ग बच्चों को पढ़ाई छोड़ने के लिए उकसाता है।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















