
T20 World Cup 2026: में India and England के बीच दूसरा सेमीफाइनल आज
मुंबई के वानखेड़े में किसका पलड़ा भारी ?
चंडीगढ, 5 मार्च (विश्ववार्ता) T20 World Cup 2026 का दूसरा सेमीफाइनल आज India and England के बीच खेला जाएगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जिसमें टॉस शाम 6:30 बजे होगा। दोनों टीमों के बीच यह लगातार तीसरा सेमीफाइनल मैच होगा। इससे पहले, वे 2022 और 2024 में एक-दूसरे से भिड़ चुके हैं, जिसमें हर टीम ने एक-एक बार जीत हासिल की है।
गौरतलब है कि भारत छठी बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है। इससे पहले, वे 2007, 2014, 2016, 2022 और 2024 में अंतिम चार में जगह बना चुके हैं, इन पांच मौकों में उन्होंने तीन बार जीत हासिल की है। इसके अलावा, इंग्लैंड भी पांचवीं बार सेमीफाइनल में खेल रहा है। इससे पहले वे 2010, 2016, 2021, 2022 और 2024 में इस स्टेज पर पहुंचे थे। इनमें से तीन सेमीफाइनल जीतकर वे फाइनल में पहुंचे।
India and England
भारतीय टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अब तक 7 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें से 5 में जीत दर्ज की है। खास बात ये है कि दिसंबर 2017 के बाद से भारत यहां को भी भी टी20 मैच हारा नहीं है। वहीं, इंग्लैंड की टीम ने इस मैदान पर 6 मैच खेले है, जिसमें उन्हें 3 में जीत और 3 में हार मिली है। वहीं, वानखेड़े में भारत को अब तक सिर्फ दो टीमों ने हराया है, वो भी साल 2012 में इंग्लैंड ने और साल 2016 में वेस्टइंडीज ने।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in





















