Punjab School Time Changed जरा दीजिये ध्यान.. पंजाब के स्कूलों में बदला समय
जानिए अब किस तारिख से और क्या है नया टाइम टेबल?
चंडीगढ, 28 अक्टूबर (विश्ववार्ता): Punjab School Time Changed : पंजाब मे मौसम बदल गया है। ठंड शुरू हो चुकी है। पंजाब सरकार ने 2 नवंबर 2026 से मौसम और छात्रों की सुविधा को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों का समय बदल दिया है। शिक्षा विभाग के ताजा आदेश के मुताबिक 2 नवंबर से अब प्राथमिक स्कूल सुबह 9:00 बजे खुलेंगे और दोपहर 3:00 बजे बंद होंगे।
इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं. बता दें कि पूरे प्रदेशभर में 19 हजार से ज्यादा स्कूल हैं, जिन पर शिक्षा विभाग के द्वारा जारी किए गए आदेश लागू होंगे।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























