
Supreme Court में दिल्ली एसआईआर को लेकर आज सुनवाई
चंडीगढ, 28 अक्टूबर (विश्ववार्ता): Supreme Court Hearing on SIR News:सुप्रीम कोर्ट आज एक याचिका पर सुनवाई करेगा। इस याचिका में चुनाव आयोग को यह निर्देश देने की मांग की गई है कि दिल्ली में मतदाता सूची के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (SIR) के दौरान जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे, उनकी सूची को सार्वजनिक किया जाए और साथ ही हर नोटिस के लिए विशिष्ट कारण भी बताए जाएं। बता दें कि पहले इस याचिका की सुनवाई 30 अक्तूबर को थी।
सीजेआई ने सूर्य कांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की बेंच ने सुनवाई की तारीख 30 अक्तूबर से बदलकर 28 अक्तूबर कर दी। जब भूषण ने कहा कि 28 अक्तूबर को सुनवाई से शायद ही कोई फर्क पड़े, क्योंकि नाम हटाने या सुधारने की आखिरी तारीख 30 अक्तूबर है, तो सीजेआई ने कहा, ‘हम एक ऐसा आदेश जारी करने के बारे में सोच रहे हैं जो [इन सभी बातों] का ध्यान रखेगा।’और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
https://wishavwarta.in/