
Election Commission of India: SIR और SSR में क्या है अंतर ? चुनाव आयोग को क्यों पड़ी इसकी जरूरत ?
नागरिकों के लिए परिवर्तन का क्या मतलब है ?
चंडीगढ 28 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) संक्षिप्त पुनरीक्षण का मुख्य ध्यान नए पात्र लोगों को जोड़ने और सामान्य सुधारों पर होता है, जबकि ‘SIR’ कहीं अधिक व्यापक प्रक्रिया है। इसमें पूरे राज्य में घर-घर जाकर सत्यापन करना, प्रविष्टियों की बारीकी से जांच करना और बड़े पैमाने पर डेटा का ऑडिट करना शामिल है।
एसएसआर मौजूदा मतदाता सूची से शुरू होता है और जहां जरूरी हो इसे अपडेट करता है. परिवर्तनों में पात्र मतदाताओं को जोड़ना, उपयुक्त होने पर नाम हटाना या फिर नाम या पता जैसी जानकारी को सही करना शामिल हो सकता है. अगर किसी मतदाता का नाम पहले से ही सूचीबद्ध है और विवरण सही है तो मतदाता को सिर्फ नामावली में बने रहने के लिए एक नए फॉर्म में दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं है। Election Commission of India
एसएसआर के तहत नागरिक दावे या फिर आपत्तियां दर्ज करके अपनी जानकारी डिजिटल या ऑफलाइन अपडेट कर सकते हैं. यह प्रक्रिया पूरी सूची के पुनर्निर्माण के बजाय मौजूद रिकॉर्ड को सही करने और अपडेट करने पर जोर देती है.
उदाहरण के लिए, SSR के तहत, अगर कोई मतदाता अपना घर बदलता है, तो उसे अपना पता अपडेट करने के लिए एक फॉर्म भरना पड़ता है। लेकिन SIR में ऐसा नहीं है। एसआईआर के तहत बूथ लेवल ऑफिसर उस पते पर जाते हैं, यह पुष्टि करते हैं कि मतदाता अभी भी वहां रहता है या नहीं, और यह भी देखते हैं कि क्या कोई नया व्यक्ति पात्र हो गया है।
इस तरह, मतदाता के खुद पहल करने का इंतजार करने के बजाय, वे मौके पर जाकर सत्यापन करते हैं और मतदाता सूची को अपडेट कर देते हैं।
voter list revision in 17 states what is the difference between ssr and sir























