
T20 World Cup 2026: न्यूज़ीलैंड दूसरी बार T20 वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में पहुंचा
सेमीफ़ाइनल में साउथ अफ़्रीका को हराया,फ़िन एलन ने लगाई शानदार सेंचुरी
चंडीगढ, 5 मार्च (विश्ववार्ता)T20 World Cup 2026 न्यूज़ीलैंड दूसरी बार T20 वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में पहुंच गया है। टीम ने बुधवार को पहले सेमीफ़ाइनल में साउथ अफ़्रीका को 9 विकेट से हराया। गौरतलब है कि टीम 2021 में पहली बार फ़ाइनल में पहुंची है। आपको बता दें कि आज के मैच में कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फ़ैसला किया।
साउथ अफ़्रीका ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 169 रन बनाए। जिसके बाद न्यूज़ीलैंड ने 170 रन का टारगेट 12.5 ओवर में 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
फ़िन एलन ने टीम के लिए 33 गेंदों में 100 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने T20 वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे तेज़ सेंचुरी लगाई।






















