
T20 World Cup 2026: टीम India का लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में England से होगा सामना
सेमीफाइनल में कौन किस पर भारी ?
दिल्ली, 2 मार्च (विश्ववार्ता) T20-World Cup 2026: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. टीम इंडिया ने रविवार को खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा. टीम इंडिया छठी बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची है। T20 World Cup 2026
भारतीय टीम अब सेमीफाइनल मुकाबले के लिए मुंबई जाएगा जहां पांच मार्च को वानखेड़े पर सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। वानखेड़े स्टेडियम पर भारत और इंग्लैंड के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमें इस स्टेडियम में कुल दो बार टी20 में आमने-सामने हुई हैं। दिलचस्प बात है कि एक मैच भारत ने जीता है, जबकि एक मैच इंग्लैंड अपने नाम करने में सफल रहा है। यानी इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने मिल सकता है। india vs england
भारत और इंग्लैंड की टीम टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में तीसरी बार एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। इससे पहले दोनों टीमें 2022 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भिड़ी थीं। उस वक्त इंग्लैंड ने एकतरफा अंदाज में 10 विकेट से जीत दर्ज कर भारत का ट्रॉफी जीतने का सपना तोड़ दिया था। इसके बाद भारत और इंग्लैंड के बीच 2024 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में मुकाबला हुआ। भारत ने उस मैच को 68 रन से अपने नाम किया और फाइनल में जगह बनाई। अब देखना दिलचस्प होगा कि पांच मार्च को कौन टीम किस पर भारी पड़ती है। T20-World Cup 2026
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















