
T20 World Cup 2026: पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस से हुआ बाहर, जीतकर भी हार गया PAK
ग्रुप-2 से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल के लिए किया क्वालिफाई
चंडीगढ, 1 मार्च विश्ववार्ता) pakistan beat sri-lanka : पवन रत्नायके और दसुन शनाका की अर्धशतकीय पारियों की मदद से श्रीलंका ने पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना तोड़ दिया। पाकिस्तान ने यह मैच पांच रन से जीत लिया, लेकिन वह सेमीफाइनल की दौड़ और टी20 विश्व कप से बाहर हो गया। वहीं, ग्रुप-2 से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया।
पाकिस्तान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रन बनाए। इसके बाद भी टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई। वहीं श्रीलंका ने 147 रन बनाते ही न्यूजीलैंड का काम आसान कर दिया। कीवी टीम ने अंतिम-4 में जगह बना ली है। दूसरे ग्रुप से अब इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल का टिकट कटाया।
न्यूजीलैंड टीम के 3 अंक हैं, लेकिन बेहतर रन रेट के कारण कीवी टीम सेमीफाइनल में पहुंची है। पाकिस्तान को अगर न्यूजीलैंड से बेहतर रन रेट करना था तो उन्हें श्रीलंका को 147 रन से कम पर रोकना था। सलमान आगा की कप्तानी वाली टीम को कम से कम 64 रन से जीत दर्ज करनी थी। हालांकि, पाकिस्तान टीम ऐसा करने में नाकाम रही। pakistan beat sri-lanka
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















