
T20 World Cup: भारत की शानदार जीत; रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड्स को हराया
नई दिल्ली,चंडीगढ, 19 फरवरी,(विश्ववार्ता) T20 World Cup: का 36वां और तीसरा मैच आज (बुधवार) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और नीदरलैंड्स के बीच खेला गया, जहां भारत ने नीदरलैंड्स को 17 रन से हराकर शानदार जीत हासिल की।
इससे पहले, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। जिसके बाद पहले बैटिंग करते हुए भारत ने नीदरलैंड्स को 194 रन का टारगेट दिया।
टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। शिवम दुबे ने 31 बॉल पर 66 रन की इनिंग खेली। जिसके बाद 194 रन के टारगेट का पीछा करते हुए नीदरलैंड्स की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन ही बना सकी। T20 World Cup:
और न्यूज़ पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















