
T20 World Cup: India-Pakistan में महामुकाबला आज
– फैंस उत्साहित हैं; लेकिन क्या मौसम देगा साथ ?
– मैच के दिन कोलंबो में बारिश का अलर्ट!
दिल्ली, 15 फरवरी,(विश्ववार्ता) India-Pakistan के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में आज शाम धमाकेदार मुकाबले की उम्मीद है. 20 World Cup क्रिकेट फैंस आज बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। आज भारत और पाकिस्तान के बीच बड़ा मैच खेला जाएगा। क्रिकेट फैंस इस मैच का कई दिनों से इंतज़ार कर रहे थे। यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है, लेकिन फैंस के लिए एक चिंता की खबर है। मैच के दिन कोलंबो में भारी बारिश की चेतावनी है।
भारत और पाकिस्तान के बीच मैच लोकल टाइम के हिसाब से शाम 7 बजे शुरू होना है और मैच से पहले बारिश की संभावना है। अगर ऐसा होता है, तो टॉस में देरी हो सकती है या ओवर कम होने की भी संभावना है।
श्रीलंका के मौसम विभाग ने रविवार को बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव कम हो रहा है, जिसकी वजह से भारत-पाकिस्तान मैच के दिन बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, कोलंबो के खेतारामा इलाके में, जहां आर. प्रेमदासा स्टेडियम है, दिन की शुरुआत में उमस रहेगी और तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
दोपहर में तेज हवाओं (स्क्वॉल्स) के साथ बारिश की 50 से 70 परसेंट संभावना है। हालांकि मैच पर बारिश का साया है, लेकिन रात आठ बजे के बाद मौसम साफ रहने की भी उम्मीद है। हालांकि, कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। India-Pakistan
आपको बता दें कि अभी ग्रुप A में शामिल भारत और पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में दो-दो मैच खेले हैं। इन मैचों में दोनों टीमों ने जीत हासिल की है। हालांकि, बेहतर नेट रन-रेट की वजह से भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। पाकिस्तानी टीम दूसरे नंबर पर है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















