
New Zealand and South Africa के बीच T20 World Cup का 24वां मैच आज
दिल्ली, 14 फरवरी,(विश्ववार्ता) T20 World Cup न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का 24वां मैच आज अहमदाबाद में खेला जाएगा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच शाम 7 बजे शुरू होगा, जिसका टॉस 6.30 बजे होना है।
ग्रुप-डी में दोनों टीमें 2-2 मैच जीत चुकी है। आज जीतने वाली टीम पॉइंट्स टेबल में 6 पॉइंट्स के साथ नंबर-1 पर पहुंच जाएगी। वहीं हारने वाली टीम को सुपर-8 में एंट्री करने के लिए आखिरी मैच जीतना ही होगा।
न्यूजीलैंड ने अपने दोनों मुकाबले आसानी से जीत लिए। टीम ने अफगानिस्तान को पहला मैच 13 गेंद बाकी रहते 5 विकेट से हराया। फिर यूएई के खिलाफ 174 रन का टारगेट 16वें ओवर में बगैर विकेट गंवाए ही चेज कर लिया।T20 World Cup
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in





















