चंडीगढ SSP कंवरदीप कौर का बडा एक्शन
चंडीगढ़ पुलिस के एक पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ, 13 जुलाई (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ पुलिस के एक पुलिसकर्मी को सस्पेंड किया गया है। यह कार्रवाई सेक्टर 34 में एक सिख युवक के साथ मारपीट करने के मामले में की गई है। पुलिसकर्मी ने एक सिख युवक के साथ मारपीट की थी।
आरोप है कि, मारपीट में युवक की दसतार भी उतारी गई। जिससे सिख कौम में रोष बढ़ गया था। पुलिसकर्मी द्वारा युवक पर हमला करते हुए वीडियो भी सामने आया था। वहीं मारपीट की शिकायत मिलने पर जांच के बाद SSP कंवरदीप कौर ने एक्शन लेते हुए पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया।























