
हरियाणा के इस जिले मे सेल्फी लेने के लिए छत पर गये युवक पर मौत ने मारा छपटा
4 मंजिला छत से गिरने से मौत, मचा हडकंप
चंडीगढ, 18 जुलाई (विश्ववार्ता) हरियाणा के सोनीपत में एक युवक सेल्फी लेने के चक्कर में 4 मंजिला बिल्डिंग से नीचे गिर गया। बिल्डिंग की चौथी मंजिल से गिरते ही उसकी मौत हो गई और मोबाइल भी हाथ से छिटक गया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। संकेत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वही इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।
आपको बता दें कि चांग भिवानी निवासी बलबीर ने बताया कि उसका बेटा संकेत (19) पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था। उसकी करीब एक माह पहले राई औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कंपनी में इंटर्नशिप लगी थी। उसके साथ आदित्य निवासी बिहार की भी इंटर्नशिप लगी थी। दोनों प्लॉट नंबर -385 राई में ट्रेनिंग कर रहे थे। कंपनी की चौथी मंजिल पर दोनों चढ़ गए। जहां से संकेत सेल्फी लेने लगा। उसी दौरान आदित्य डर के चलते वापस नीचे आ गया। कुछ देर बाद संकेत नीचे गिरकर बेसुध हो गया। चौथी मंजिल से गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता रविंद्र कुमार ने बताया कि कंपनी की छत से गिरने से इंटर्नशिप के लिए आए युवक की मौत हो गई। मृतक युवक चौथी मंजिल पर सेल्फी लेने के लिए पहुंचा था। परिजनों के बयान पर कार्यवाही अमल में लाते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।























