सेहत का रखिये ख्याल सिंतबर मे बदल रहा है मौसम का मिजाज
इम्यूनिटी स्ट्रांग करें, फल-सब्जी का सेवन करें, बीमार लोगों से दूर रहें, ठंडा-गर्म खाने से परहेज करें
चंडीगढ, 20 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) मौसम में बदलाव के चलते इस समय लोगों को अपनी सेहत का ख्याल रखना जरूरी है। इस समय दिन में हल्की गर्मी रहती है तो रात में ठंड बढ़ जाती है। ऐसे में दिन में घर से बाहर निकलने वालों को रात में वापसी के दौरान ठंड लगने का डर है। जरा सी लापरवाही बीमार बना सकती है। चूंकि इस समय डेंगू के साथ वायरल का प्रकोप चल रहा है, इसलिए थोड़ी सी सावधानी बीमार होने से बचा सकती है। तापमान में उतार चढ़ाव के कारण शरीर अपने आप को उसके अनुसार ढाल नहीं पाता, जिससे लोग बीमारियों के शिकार हो जाते हैं।























