शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में गिरावट जारी
सेंसेक्स के स्टॉक्स में भारी गिरावट
चंडीगढ़, 22 मई (विश्व वार्ता) गुरुवार की सुबह घरेलू शेयर बाजार ने निवेशकों को बड़ा झटका दिया. हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन बाजार ने लाल निशान में शुरुआत की और गिरावट का यह सिलसिला दिन चढ़ने के साथ और तेज हो गया. शुरुआती कारोबार में ही बीएसई सेंसेक्स 578.3 अंक टूटकर 81,018.33 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 203.45 अंक लुढ़ककर 24,610 अंक पर आ गया.
हालांकि, गिरावट यहीं नहीं रुकी. खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 764.88 अंक की बड़ी गिरावट के साथ 80,839.90 पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी भी 222.20 अंक लुढ़ककर 24,574.70 पर ट्रेड कर रहा था. महज 15 मिनट की ट्रेडिंग में निवेशकों के करीब 2.52 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए.
























