विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट 2025 का मिक्स डबल्स खिताब चेक गणराज्य व डच देश की धमाकेदार जोडी ने किया अपने नाम
चंडीगढ, 11 जुलाई (विश्ववार्ता) विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट 2025 के मिक्स्ड डबल्स फाइनल में चेक गणराज्य की अनुभवी खिलाड़ी कैटरीना सिनियाकोवा और उनके डच जोड़ीदार सेम वरबीक ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमा लिया। इस जोड़ी ने लुइसा स्टेफनी और जो सैलिसबरी की मजबूत जोड़ी को सीधे सेटों में 7-6 (7-3), 7-6 (7-3) से.
: विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट 2025 के मिक्स्ड डबल्स फाइनल में चेक गणराज्य की अनुभवी खिलाड़ी कैटरीना सिनियाकोवा और उनके डच जोड़ीदार सेम वरबीक ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमा लिया। इस जोड़ी ने लुइसा स्टेफनी और जो सैलिसबरी की मजबूत जोड़ी को सीधे सेटों में 7-6 (7-3), 7-6 (7-3) से हराकर विंबलडन मिक्स्ड डबल्स चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
सेंटर कोर्ट पर खेले गए इस मुकाबले में दोनों सेट बेहद रोमांचक रहे। मैच में किसी भी जोड़ी ने आसानी से हार नहीं मानी और दोनों सेट टाईब्रेक तक पहुंचे। लेकिन हर बार दबाव में सिनियाकोवा और वरबीक की जोड़ी ने बेहतर खेल दिखाया। मैच का निर्णायक क्षण तब आया जब सिनियाकोवा ने पहले ही मैच प्वाइंट पर शानदार फोरहैंड विनर लगाते हुए मुकाबले का अंत किया।























