शुभमन गिल ने बर्मिंघम टेस्ट में लगातार दूसरा शतक जडक़र कर दिया बडा कारनामा
लगाई रिकार्डो की झडी
एक टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने
चंडीगढ, 6 जुलाई (विश्ववार्ता) भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की कप्तान के तौर पर यह पहली टेस्ट सीरीज है और वह बल्ले से अपना दम दिखाने में सफल रहे हैं। गिल ने इस टेस्ट मैच की पहली पारी में दोहरा शतक लगाया था और अब दूसरी पारी में शतक लगा दिया है। गिल की बेहतरीन पारी से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ मजबूत बढ़त हासिल कर ली है। गिल 162 गेंदों पर 13 चौकों और आठ छक्कों की मदद से 161 रन बनाकर आउट हुए।
गिल ने अपनी शानदार पारी के दम पर इतिहास रच दिया है और वह एक टेस्ट मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। गिल ने इस मामले में भारत के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ दिया है। गावस्कर ने 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए टेस्ट मैच में कुल 344 रन बनाए थे। गिल ने बर्मिंघम में खेले जा रहे इस मैच में 430 रन बनाए और उन्होंने 54 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गिल पहले भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने एक टेस्ट मैच में 400 से अधिक रन बनाए हैं।
गिल टेस्ट की दोनों पारियों में शतक बनाकर बतौर कप्तान स्पेशल भारतीय क्लब में शामिल हो गए. सबसे पहले सुनील गावस्कर ने इसे अंजाम दिया था. कुल मिलाकर तीन भारतीय कप्तान ही ऐसा कर सके हैं. जानें कब-कब और किसके खिलाफ कारनामे को अंजाम दिया गया
कप्तान बनाम जगह
गावस्कर विंडीज कोलकाता (1978)
विराट ऑस्ट्रेलिया एडिलेड (2014)
गिल इंग्लैंड एजबस्टन






















