
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan आज पंजाब के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा
चंडीगढ, 3 सिंतबर (विश्ववार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पंजाब के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करेंगे। अपने इस दौरे में वे बाढ़ प्रभावित किसानों और आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। इसी के साथ ही केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाएंगे। union minister shivraj singh chouhan will visit punjab today
पंजाब में अतिवृष्टि के कारण उत्पन्न बाढ़ की स्थिति के संबंध में आज पंजाब के माननीय राज्यपाल, मुख्यमंत्री जी और कृषि मंत्री जी से चर्चा कर विस्तृत जानकारी ली।
मैं कल सुबह पंजाब पहुँचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अपने भाई-बहनों से मिलूँगा। संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार पूरी मजबूती के साथ पंजाब के भाई-बहनों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान करेगी।






















