
SBI के करोड़ों यूजर्स के लिए बड़ी खबर
आज इतने समय तक नहीं चलेगा आपका UPI …
जानिए कैसे कर सकेंगे पेमेंट
चंडीगढ़, 6 अगस्त (विश्ववार्ता) UPI Service को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल आज स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सोशल मीडिया के जरिए अपने ग्राहकों को सूचित किया है कि आज बैंक की यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) सेवाएं कुछ समय के लिए बंद रहेंगी। यह अस्थायी रोक बैंक की ओर से मेंटेनेंस (रखरखाव) कार्य के चलते लगाई जा रही है, ताकि डिजिटल लेन-देन को और बेहतर व सुरक्षित बनाया जा सके।
SBI की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, 6 अगस्त की सुबह 1:00 बजे से 1:20 बजे तक यानी केवल 20 मिनट के लिए UPI बंद रहेगा। इस दौरान ग्राहक मुख्य UPI सेवा का उपयोग नहीं कर पाएंगे, लेकिन बैंक ने इसके विकल्प के तौर पर UPI लाइट का उपयोग करने की सलाह दी है।
READ MORE NEWS :https://wishavwarta.in/hindi/























