ऋषभ पंत की चोट पर बीसीसीआई ने जारी किया बड़ा बयान
चंडीगढ, 11 जुलाई (विश्ववार्ता) ऋषभ पंत की चोट पर बीसीसीआई की तरफ से जानकारी साझा की गई है. बताया जा रहा है कि उनकी बाईं तर्जनी उंगली में चोट आई है. फिलहाल वह इलाज करा रहे हैं और मेडिकल टीम की निगरानी में हैं।
पंत लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे सेशन में विकेट के पीछे बुमराह की एक गेंद को पकड़ने के प्रयास में चोटिल हो गए थे. बोर्ड ने कहा- ऋषभ पंत अभी भी अपनी बाएं हाथ की अंगुली में लगी चोट से उबर रहे हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी प्रगति पर नजर रख रही है। ध्रुव जुरेल दूसरे दिन भी विकेटकीपिंग करते रहेंगे।























