हरियाणा की इस IAS आफिसर को सरकार जबरन रिटायर्ड करने की कर रही थी तैयारी
UPSC ने आईएएस अफसर को जबरन रिटायर करने की फाइल को किया वापिस
चंडीगढ, 10 जुलाई (विश्ववार्ता) ड्यूटी से लगातार गैरहाजिर चल रही हरियाणा की आईएएस रानी नागर को जबरन रिटायर करने के प्रस्ताव को यूपीएससी ने नहीं माना है। यूपीएससी ने इस फैसले पर असहमति जताते हुए रानी नागर का दो साल तक ग्रेड कम करने को कहा है।
बता दें कि रानी नागर 2018 में तब चर्चा में आई थी जब पशुपालन विभाग में रहते हुए तत्कालीन ACS (अतिरिक्त मुख्य सचिव) के साथ उनका विवाद राज्य महिला आयोग तक पहुंच गया था। अधिकारी रानी नागर ने कई बार अपनी जान को भी खतरा बताया। आखिरी बार उन्हें मार्च, 2020 में आर्काइव विभाग में एडिशनल सेक्रेट्री नियुक्त किया गया था। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार फिलहाल उनके पास कोई विभाग नहीं है। वह ड्यूटी से नदारद चल रही हैं।























