रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज़
पांच भारतीय भाषाओं में हुआ ग्लोबली लॉन्च
मुंबई, 30 जुलाई (विश्व वार्ता) रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण: पार्ट 1’ के मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है। मेकर्स ने इसे 30 जुलाई को सुबह 4:15 बजे, शुभ *ब्रह्म मुहूर्त* के साथ ग्लोबली लॉन्च किया। यह हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम समेत पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज़ हुई। Ranbir Kapoor starrer ‘Ramayan’ trailer released
भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर, देवी सीता के रोल में साईं पल्लवी, रावण के रोल में यश और भगवान लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे जंच रहे हैं। कैकई के रोल में लारा दत्ता, शूर्पणखा के रोल में रकुल प्रीत सिंह, राजा दशरथ के रोल में अरविंद गोविल अपने किरदारों के साथ न्याय करते दिख रहे हैं।
अवार्ड-विनिंग स्क्रीनराइटर श्रीधर राघवन द्वारा अडैप्टेड; रामायण में अब तक का सबसे बड़ा ईस्ट-वेस्ट कोलेबोरेशन है, जिसमें ऑस्कर-विनिंग लेजेंड्स हैंस ज़िमर और ए.आर. रहमान का म्यूज़िक है।
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी और नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियो और आठ बार के एकेडमी अवॉर्ड विनिंग VFX स्टूडियो DNEG के प्रोड्यूसर, यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनी, रामायण: पार्ट वन दुनिया भर में दिवाली 2026 पर रिलीज़ होगी। Ranbir Kapoor starrer ‘Ramayan’ trailer released
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























