
रक्षाबंधन पर बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी
विदेश रहते भाईयों को राखी भेजने वाली बहनों के लिए अहम खबर
डाक विभाग की ओर से रक्षा बंधन के लिए आकर्षक वाटरप्रूफ लिफाफे तैयार
अलग काउंटर, फ्री पैकिंग सुविधा भी
चंडीगढ, 11 जुलाई (विश्ववार्ता) इस रक्षाबंधन बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंडिया पोस्ट ने खास तौर पर रक्षाबंधन के लिए रंग-बिरंगे और वॉटरप्रूफ लिफाफे लॉन्च किए हैं, जिन पर “Happy Raksha Bandhan” का संदेश भी छपा हुआ है। फिरोजपुर डिवीजन के अंतर्गत आने वाले सभी डाकघरों में ये आकर्षक लिफाफे पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
इन स्पेशल लिफाफों की खास बात यह है कि ये साइज में बड़े और दिखने में बेहद खूबसूरत हैं, लेकिन कीमत मात्र ₹15 रखी गई है, जिससे हर बहन अपने भाई को सुरक्षित और सस्ते में राखी भेज सके। वॉटरप्रूफ मटेरियल होने के कारण बारिश या नमी से भी राखी खराब नहीं होगी।
विदेश में राखी भेजने की सुविधा के बारे में फिरोजपुर मंडल के अधीक्षक डाकघर रवि कुमार ने बताया कि अब बहने डाक विभाग के माध्यम से विदेश में रह रहे भाईयों को बेहद उचित दाम पर राखी भेज सकेंगी। डाकघर की दरें निजी कोरियर सेवा की तुलना में काफी कम है। उन्होंने कहा कि डाक विभाग ने बहनों की सुविधा के लिए राखी बुक करने के लिए अलग काउंटर भी खोले है और डाक विभाग की आफिशियल वेबसाईट के माध्यम से देश-विदेश में राखी भेजने हेतु सभी प्रकार की सेवा के संदर्भ में उक्त दरों का पता घर बैठे कर सकते है।
इस बार ग्राहकों की सुविधा के लिए पोस्ट ऑफिस में राखी बुकिंग के लिए अलग काउंटर भी बनाए गए हैं, ताकि उन्हें लाइन में खड़े न होना पड़े। साथ ही, जो बहनें विदेश में राखी भेजना चाहती हैं, उन्हें फ्री पैकिंग बॉक्स और पैकिंग में मदद भी दी जा रही है। राखी भेजने से जुड़ी सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दरों की जानकारी इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.indiapost.gov.in पर उपलब्ध है।






















