रक्षा मंत्री Rajnath Singh आज आसियान बैठक में होंगे शामिल
चंडीगढ, 28 अक्टूबर (विश्ववार्ता): रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज आसियान बैठक में शामिल होंगे। इसके साथ ही डब्ल्यूपीएल 2027 का मिनी ऑक्शन भी आज शाम होगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को फिलीपींस के सेबू में आयोजित होने वाली 13वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। यह बैठक दो दिन की है। राजनाथ सिंह क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों पर संबोधित करेंगे। Defense Minister Rajnath Singh,
रक्षा मंत्री इसके इतर, भाग लेने वाले देशों के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। इन बैठकों के दौरान वह संबंधित देशों के साथ जारी रक्षा संबंधों की समीक्षा करेंगे और रणनीतिक साझेदारियों को और अधिक सुदृढ़ करने के उपायों पर विचार-विमर्श करेंगे। rajnath singh philippines asean defence ministers meeting
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























