Prime Minister Narendra Modi आज इन दो राज्यो का करेगें दौरा
देश को समर्पित करेंगे रिफाइनरी, सेमीकंडक्टर केंद्र का भी करेंगे उद्घाटन
दिल्ली, 4 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान और गुजरात दौरे पर रहेंगे। वह राजस्थान के बालोतरा में देश की पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी और गुजरात के साणंद में सेमीकंडक्टर केंद्र का उद्घाटन करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा पहुंचकर देश की पहली ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी राष्ट्र को समर्पित करेंगे. करीब 79,450 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस रिफाइनरी प्रोजेक्ट को न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश के ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी अपने इस दौरे में करीब 1.06 लाख करोड़ रुपये की कई अन्य विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे।rajasthan gujarat visit balotra greenfield refinery sanand semiconductor projects
पचपदरा रिफाइनरी का निर्माण हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) और राजस्थान सरकार के संयुक्त उपक्रम के तहत किया गया है. इस अत्याधुनिक परिसर की रिफाइनिंग क्षमता 9 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष (एमएमटीपीए) है, जबकि इसकी पेट्रोकेमिकल उत्पादन क्षमता 2.4 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष है. रिफाइनरी का नेल्सन कॉम्प्लेक्सिटी इंडेक्स 17.0 है, जो इसे दुनिया की आधुनिक और उच्च दक्षता वाली रिफाइनरियों की श्रेणी में शामिल करता है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















