देशभर में हो रही मूसलाधार बारिश से कई नदियां उफान पर
चंडीगढ, 10 जुलाई (विश्ववार्ता) देशभर में हो रही मूसलाधार बारिश से कई नदियां उफान पर हैं। यूपी के वाराणसी और प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। वाराणसी में मणिकर्णिका समेत कई घाट डूब गए गए हैं। नागपुर में मूसलाधार बारिश के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई, एक व्यक्ति पानी की तेज धार में बह गया है और 71 गांव जलमग्न हो गए। दक्षिण त्रिपुरा में भी बारिश ने कहर बरपाया है और 100 से अधिक परिवार बेघर हो गए हैं।























