कोर्ट में आज पेश होंगे राहुल गांधी, कांग्रेस नेता पर क्या है आरोप ?
चंडीगढ, 15 जुलाई (विश्ववार्ता)लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भारतीय सैनिकों पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में मंगलवार को एमपी-एमएलए विशेष मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश होना है। आज पेशी के लिए राहुल गांधी लखनऊ आ सकते हैं। विशेष अदालत ने इस मानहानि मामले में दायर शिकायत का संज्ञान लेते हुए राहुल गांधी को आरोपी के रूप में तलब किया है। कांग्रेस नेता ने समन के खिलाफ इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ में याचिका दायर की थी लेकिन उन्हें वहां से कोई राहत नहीं मिली।
























