Canada में पंजाबी महिला की हत्या, पति पर आरोप
चंडीगढ, 18 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) कनाडा में एक पंजाबी महिला की हत्या की खबर सामने आई है। इस हत्या के मामले में आरोप किसी और पर नहीं बल्कि उसके पति पर लग रहे हैं, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने घर पर ही इस घटना को अंजाम दिया। जांच के बाद पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया और उस पर सेकंड-डिग्री मर्डर का चार्ज लगाया गया है।
पुलिस ने अभी तक महिला की पहचान सार्वजनिक नहीं की है, जबकि आरोपी पति की पहचान मंदीप सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक, 15 सितंबर को शाम 6:25 बजे समरसाइड कम्युनिटी में चेल्टन रोड पर एक घर में एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घर के अंदर एक महिला को गंभीर हालत में पड़ा पाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के समय परिवार के बाकी सदस्य भी मौजूद थे। वारदात के तुरंत बाद दोनों बच्चे और मृतका की मां डर के मारे घर से बाहर भाग गए। उन्हें देखकर पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को इन्फॉर्म किया। मर्डर के पीछे का असली मकसद अभी पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























