
Weather: Punjab के कई इलाकों में आज बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
चंडीगढ़, 11 अगस्त: (विश्ववार्ता) Punjab के कई इलाकों में आज Rain होने की संभावना है। बीते दस दिन सामान्य से काफी अधिक कम बारिश के बाद इस सप्ताह सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, इसका अधिक असर Himachal प्रदेश से सटे जिलों में देखने को मिलेगा। हाल ही में हुई हल्की बारिश के बाद राज्य के औसत तापमान में हल्की गिरावट आई है।
मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार, पंजाब के कुछ उत्तरी और मध्य जिलों, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए 10 अगस्त को येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज से 13 अगस्त तक पूरे राज्य में मौसम सामान्य रहने की संभावना है और किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी नहीं है। इसके साथ ही, 14 अगस्त से राज्य में फिर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। यानी 14 अगस्त तक सुप्त रहने के बाद मानसून फिर से सक्रिय हो जाएगा।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/























