Punjab Weather Rain alart:मौसम ने ली बडी करवट, आज भी इन जिलो मे बारिश से मौसम मे रहेगी ठंडक
इस जिले मे बारिश को लेकर अलर्ट जारी, स्कूल और आंगनबाडी केंद्र बंद रखने के दिये निर्देश
चंडीगढ, 21 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता)पंजाबवासियों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा, जिसके चलते कई इलाकों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है।
मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन अमृतसर जिले के सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को मंगलवार के लिए बंद रखने का फैसला किया है। लोगों को भी सलाह दी गई है कि वे मौसम की ताजा स्थिति जानने के बाद ही घर से बाहर निकलें।
मौसम विभाग ने राज्य के आठ जिलों—पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर, रूपनगर, मोहाली, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
विशेषज्ञों के अनुसार यह मानसूनी बारिश धान, मक्का और अन्य खरीफ फसलों के लिए बेहद लाभदायक साबित होगी। इससे खेतों में पर्याप्त नमी बनी रहेगी और किसानों को सिंचाई की आवश्यकता कम पड़ेगी। वहीं बारिश के कारण तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
All schools and anganwadi center district will remain closed























