मौसम विभाग ने पंजाब मे 10 जुलाई तक जारी किया बारिश का पूर्वानुमान
इन दो तारिखों में सूबे में बहुत अधिक बारिश की चेतावनी
चंडीगढ, 5 जुलाई (विश्ववार्ता) जाब में इस समय मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। इसी तरह आज भी प्रदेशभर में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 10 जुलाई तक राज्य में बारिश की भविष्यवाणी की है। बारिश के कारण राज्य का अधिकतम तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है।
भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज पूरे राज्य में बारिश का असर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर (मोहाली), गुरदासपुर और अमृतसर में बारिश के साथ तेज़ हवाओं और आसमानी बिजली की भी संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए आज येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विभाग के मुताबिक, 6 और 7 जुलाई को राज्य में बहुत अधिक बारिश की चेतावनी भी दी गई है। इसका असर पूरे पंजाब में तो दिखेगा ही, लेकिन कुछ जिलों में बारिश की मात्रा अन्य जिलों की तुलना में थोड़ी कम हो सकती है।























