Punjab Weather: पंजाब में छाए रहेंगे बादल
गरज के साथ छीटें पड़ने और बूंदाबांदी की संभावना
मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार लुधियाना में दिन का तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 34.0 डिग्री सेल्सियस, एसबीएस नगर में 34.2 डिग्री सेल्सियस, होशियारपुर में 33.2 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 34.0 डिग्री सेल्सियस, रूपनगर में 34.2 डिग्री सेल्सियस और फाजिल्का में 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में 22 जून तक बादल छाए रहने, गरज के साथ छींटे पड़ने और बूंदाबांदी की संभावना है। कुछ जिलों में सामान्य से मध्यम वर्षा हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। 23 जून से मौसम साफ हो जाएगा।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























