
Punjab Weather update : पंजाब में राहत नहीं: बाढ़ का दायरा बढ़ा
10 जिलों के 900 गांव चपेट में
चंडीगढ, 30 अगस्त (विश्ववार्ता) भाखड़ा, पौंग व रणजीत सागर बांधों के गेट लगातार खुले रहने के कारण पंजाब में बाढ़ का दायरा बढ़ गया है। 10 जिलों के 900 से अधिक गांव इसकी चपेट में आ गए हैं। इनमें से 300 से अधिक गांवों में गांवों में 5 से 8 फीट तक पानी भरा हुआ है।
Floods Punjab 900 villages 10 districts affected
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्यों को तेज़ी से अंजाम देने के लिए इन अधिकारियों को तुरंत तैनात किया जाएगा। प्रशासनिक स्तर पर कर्मचारियों की कमी के चलते राहत कार्यों की गति प्रभावित हो रही थी, जिसे दूर करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
इसके अलावा जम्मू कश्मीर से निकलते भाग दरिया में भी पानी का स्तर काफी बढ़ गया है। इन दोनों दरिया में पानी का स्तर बढ़ने से पठानकोट बॉर्डर की जीरो लाइन पर स्थित गांव भोपालपुर, पहाड़ीपुर सिंबल सकॉल, टिंडा, सिंबल कुलिया में पानी दाखिल होना शुरू हो गया है। जिस कारण कुछ घरों में पानी पहुंच गया है। इन क्षेत्र के लोगों द्वारा आधी रात से अपने घरों की छतों पर बैठकर समय बताया जा रहा है।Floods Punjab 900 villages 10 districts affected
Read more news: www.wishavwarta.in