
Punjab News” बाढ़ की चपेट में आए पंजाब में सभी स्कूल-कॉलेज खोलने का ऐलान
DC को छुट्टी के फैसले की पावर
शिक्षा मंत्री ने X हैंडल पर किया ऐलान
चंडीगढ, 7 सिंतबर (विश्ववार्ता) Punjab Schools reopened: बाढ़ की चपेट में आए पंजाब में सभी स्कूल-कॉलेज खोलने का ऐलान कर दिया गया है। सोमवार (8 सितंबर) से राज्य के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय फिर से खुलने जा रहे हैं। हालांकि, सरकारी स्कूलों में सिर्फ कल के लिए छात्रों की छुट्टी रखी जाएगी। लेकिन टीचर्स को आना होगा। वहीं 9 सितंबर से सभी सरकारी स्कूल छात्रों के लिए भी खुल जाएंगे। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने यह जानकारी दी है।
Punjab All Schools-Colleges reopened Breaking News
वहीं स्थिति को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी करने के फैसले की पावर डिप्टी कमिश्नर को दे दी गई है। पंजाब सरकार के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा है कि, यदि किसी जिले का कोई इलाका बाढ़ प्रभावित है तो वहां के स्कूल-कॉलेजों को बंद करने का फैसला संबंधित ज़िले के डिप्टी कमिश्नर द्वारा लिया जा सकता है। इसके साथ ही निजी स्कूल-कॉलेजों के प्रबंधन को यह सुनिश्चित करना होगा कि स्कूल-कॉलेज भवन पूरी तरह सुरक्षित हों। punjab all schools colleges reopened breaking-news
शिक्षा मंत्री ने X हैंडल पर किया ऐलान
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने X पर अपने आधिकारिक हैंडल के जरिए लिखा, ”राज्य के सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय कल से सामान्य रूप से पुनः खुलेंगे। यदि कोई स्कूल या कॉलेज बाढ़ से प्रभावित होता है, तो उसे बंद करने का निर्णय संबंधित ज़िले के उपायुक्त द्वारा लिया जाएगा। निजी स्कूलों के प्रबंधन के लिए यह सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा कि छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूल भवन और कक्षाएँ पूरी तरह सुरक्षित हों।”
शिक्षा मंत्री ने आगे लिखा, ”8 सितंबर को राज्य के सभी सरकारी स्कूल छात्रों के लिए बंद रहेंगे। शिक्षक स्कूलों में उपस्थित रहेंगे और एस.एम.सी., पंचायतों, नगर परिषदों और निगमों के सहयोग से सफाई कार्य किए जाएँगे। शिक्षक स्कूल भवनों का गहन निरीक्षण करेंगे। यदि किसी प्रकार की समस्या या दोष पाया जाता है, तो इसकी सूचना तुरंत ज़िले के उपायुक्त और इंजीनियरिंग विभाग को दी जानी चाहिए। 9 सितंबर से सभी सरकारी स्कूल सामान्य रूप से पुनः खुलेंगे.”






















