
Punjab Police ने दिवंगत सिंगर Moosewala’s के पूर्व मैनेजर के पिता को किया गिरफ्तार
पढ़ें क्या है मामला
चंडीगढ़, 31 मार्च, 2026 (विश्व वार्ता) – दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर शगनप्रीत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने मूसेवाला के पूर्व मैनेजर शगनप्रीत के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर जबरन वसूली के गंभीर आरोप हैं।
मूसेवाला के पूर्व मैनेजर शगनप्रीत के पिता की पहचान सौदागर सिंह के रूप में हुई है। उन पर पायल के एक एजेंट से करीब 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का आरोप है। उन्होंने कथित तौर पर फिरौती के लिए एक मशहूर गैंगस्टर के नाम पर उन्हें धमकी दी थी। जिसके बाद जब उनका नाम सामने आया तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे जांच कर रही है और पता लगाया जा रहा है कि इसके पीछे और कौन शामिल हो सकता है। Sidhu Moosewala’s
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















