
Punjab cabinet मंत्रियों के डिपार्टमेंट बदले!
– जानें किन मंत्रियों को कौन से मिले नए डिपार्टमेंट ?
चंडीगढ़, 24 मार्च, (विश्व वार्ता) Punjab cabinet ministerपंजाब के पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कैबिनेट मंत्रियों के डिपार्टमेंट में फेरबदल किया है। लालजीत सिंह भुल्लर के पास जो डिपार्टमेंट थे, उनकी जिम्मेदारी मौजूदा मंत्रियों को सौंप दी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, फाइनेंस मिनिस्टर हरपाल सिंह चीमा को ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट दिया गया है। इसके अलावा डॉ. रवजोत को जेल डिपार्टमेंट मिला है। ये दोनों डिपार्टमेंट पहले लालजीत सिंह भुल्लर के पास थे। Punjab cabinet
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















