PUNJAB : डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा तोडफ़ोड़ मामला:
जालंधर, लुधियाना, होशियारपुर और अन्य शहरों और कस्बों में आज बंद का आह्वान
चंडीगढ़, 28 जनवरी (विश्ववार्ता) डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा तोडऩे की घटना के विरोध में अमृतसर के बाद अब दलित संगठनों ने मंगलवार को जालंधर, लुधियाना, होशियारपुर, फगवाड़ा, मोगा, कपूरथला में बंद का आह्वान किया है। उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस पर भारत रत्न डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा को तोडऩे का प्रयास किया गया, जो एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। संगठनों का कहना है कि इस व्यवहार को कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
























