Punjab: Balwant Rajoana को Supreme Court से अभी भी नहीं मिली राहत
सुनवाई इस तारिख तक टाली
चंडीगढ, 28 अक्टूबर (विश्ववार्ता): पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में पटियाला जेल में बंद बलवंत सिंह राजोआना की मौत की सज़ा को उम्रकैद में बदलने की मांग पर आज 28 अक्टूबर को सुनवाई हुई। बलवंत राजोआना को आज सुप्रीम कोर्ट से भी कोई राहत नहीं मिली। अब इस मामले की अगली सुनवाई 18 नवंबर तय की गई है। बलवंत सिंह राजोआना से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार के वकील के और समय मांगने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई 18 नवंबर तक टाल दी है।
आपको बता दें कि यह मामला बलवंत सिंह राजोआना की उस याचिका से जुड़ा है, जिसमें उसने अपनी मौत की सज़ा को उम्रकैद में बदलने की मांग की है। याचिका में लंबे समय से दया याचिका पर फैसला न होने का हवाला दिया गया है। राजोआना को 1995 में पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था और 2007 में मौत की सज़ा सुनाई गई थी। 2012 से उनकी दया याचिका के पेंडिंग होने का मुद्दा भी सुप्रीम कोर्ट में उठाया गया है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















