Rajya Sabha by-Election: भाजपा ने इस राज्य से Hardeep Singh Puri को बनाया उम्मीदवार
जानें किस वजह से खाली हुई थी सीट
चंडीगढ, 28 अक्टूबर (विश्ववार्ता): केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश से राज्यसभा भेजा गया है। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एन. मुरुगन के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर हरदीप सिंह पुरी को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है.हरदीप सिंह पुरी को राज्यसभा भेजने का मतलब है कि अब उनके केंद्रीय कैबिनेट में रहने पर कोई खतरा नहीं है।
बीते दिनों जब भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी, तब उसमें हरदीप सिंह पुरी का नाम नहीं था. जिसके बाद उनके मंत्रिमंडल में शामिल रहने को सवाल उठने लगे थे. लेकिन अब पुरी को एमपी से राज्यसभा भेजने से यह तय हो गया है कि वो कैबिनेट में बने रहेंगे. हरदीप पुरी को एमपी से राज्यसभा उम्मीदवार बनाने की चिट्ठी भाजपा ने जारी की है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























