Punjab Assembly Session का दूसरा दिन जारी
BBMB से CISF हटाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित
चंडीगढ़, 11 जुलाई (विश्व वार्ता): पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है। सत्र की शुरुआत हंगामे के साथ हुई। विपक्षी दल कानून-व्यवस्था, लैंड पूलिंग और नशे के मुद्दों पर सरकार को घेर रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि विपक्ष के सभी सवालों के जवाब सत्र में तय समय के अनुसार दिए जाएँगे।
बता दें कि आज पंजाब विधानसभा में बीबीएमबी (भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड) में सीआईएसएफ तैनात न करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हो गया है। अब पंजाब सरकार केंद्र सरकार के समक्ष यह मुद्दा उठाएगी और सीआईएसएफ तैनात करने के फैसले को वापस लेने की मांग करेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधानसभा में कहा कि पंजाब पुलिस पूरी तरह सक्षम और समर्थ है, जो बांधों की सुरक्षा भी अपने दम पर कर सकती है।























