पंजाब कैबिनेट में बेअदबी बिल को दी मंजूरी
बिल को विधानसभा में किया गया पेश
चंडीगढ, 14 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब कैबिनेट में बेअदबी बिल को मंजूरी दे दी गई है। मंजूरी मिलने के बाद बिल को विधानसभा में पेश किया गया। सीएम मान ने बेअदबी को लेकर बिल पेश किया। विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि बेअदबी बिल पर चर्चा के लिए समय दिया जाना चाहिए। मौके पर ही हमें बिल मिला हैं, इसलिए कल इस बिल पर चर्चा करवाई जानी चाहिए।
इसके बाद सदन को 15 मिनट के लिए फिर से स्थगित कर दिया गया। बाजवा के बेअदबी बिल पर चर्चा कल के लिए आयोजित किए जाने को स्पीकर ने मंजूरी दे दी है।























