
बागेश्वर धाम वाले आचार्य Dhirendra Shastri ने Premanand Maharaj जी के किये दर्शन
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- मायाजाल में फंसे थे
चंडीगढ़, 15 अक्टूबर (विश्ववार्ता)बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पहली बार वृंदावन संत प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात की है। उन्होंने वृंदावन में श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचकर महाराज जी के दर्शन किए और उनके स्वास्थ्य को लेकर उनका कुशलक्षेम जाना। साथ ही इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री और प्रेमानंद महाराज के बीच आध्यात्मिक चर्चा भी हुई। प्रेमानंद महाराज ने धीरेंद्र शास्त्री को अहंकार और अभिमान नष्ट कर दैन्य स्वाभाव बनाकर जीवन जीने की सीख दी। bageshwar dham dhirendra- shastri met premanand maharaj vrindavan
वहीं प्रेमानंद महाराज ने धीरेंद्र शास्त्री को हदय से आशीर्वाद देते हुए कहा कि आपका स्वस्थ शरीर और स्वस्थ बुद्धि रहे और आप जगत मंगल की कामना के साथ डंके की चोट पर भगवान का गुणगान करते रहें। आपको कोई परास्त नहीं कर सकता। मस्त रहिए। प्रेमानंद महाराज ने धीरेंद्र शास्त्री से कहा कि हमारा आपका संबंध तो भगवान से पहले ही हो चुका है, अब उन और लोगों को भी भगवान से संबंध को लेकर जाग्रत करना है। जो ये संबंध भूले हुए हैं।
dhirendra- shastri
वहीं जब धीरेन्द्र कृष्ण ने प्रेमानंद महाराज को बताया कि वह मुंबई में थे और मायाजाल में फंसे थे, तब प्रेमानंद महाराज ने कहा कि आप भगवान के पार्षद हैं और पार्षद माया में घुसकर माया से मुक्त करते हैं न कि माया में फँसते हैं। प्रेमानंद महाराज ने कहा कि जहां आप जाएं वहां भगवत नाम का प्रचार प्रसार करें, इससे माया दूर हो जाती है। भगवत नाम में इतना सामर्थ्य है कि सभी कष्ट दूर हो जाते हैं, ज्ञान-विज्ञान से यह कभी नहीं हो सकता। dhirendra- shastri
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















