
Prayagraj में युवक समेत इतने बच्चे तालाब में डूबने से मचा हाहाकार
हजारों की संख्या में भीड़ जुटी
दिल्ली, 14 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता) पुरामुफ्ती क्षेत्र में सुबह एक तालाब में डूबने से एक युवक समेत चार बच्चे की मौत हो गई। सल्लाहपुर के निकट हुई कुसुआ गांव में इस घटना से कोहराम मच गया।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह शव को बाहर निकलवा रही है। बताया गया है कि गांव में रहने वाला एक 19 वर्ष का युवक तीन लड़के जिनकी उम्र 10 से 11 साल है। वह गांव के तालाब में नहाने के लिए मंगलवार को गए थे। इसकी जानकारी घरवालों को नहीं थी। बुधवार को तालाब में डूबने से एक युवक समेत चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक गांव का ही निवासी था, और उसके साथ तीन अन्य बच्चे भी थे। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, बच्चे तालाब के किनारे खेल रहे थे। बच्चों के कपड़े और चप्पल तालाब के पास ही पड़े मिले, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वे खेलते-खेलते अचानक तालाब में चले गए और किसी को कुछ पता नहीं चला। यह घटना घटित हुई। तालाब में चार बच्चों की डूबने से मौत के बाद कोहराम मचा हुआ है। पुलिस चौकी सल्लाहपुर पर भारी भीड़ जमा हो गई है। prayagraj tragedy four drown pond
बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे हैं। परिजन बच्चों की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। जिन बच्चों डूबने से मौत हुई है उनमें प्रतीक सोनकर (12) पुत्र प्रदीप सोनकर, प्रिंस सोनकर (10) पुत्र प्रदीप सोनकर, करण सोनकर (19) पुत्र राजेश सोनकर और प्रियांशु सोनकर (11) पुत्र स्व. संदीप सोनकर हैं। इस गंभीर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ। वहीं, मृतकों के परिजनों ने हत्या की आशंका भी जताई है, जिसके बाद पुलिस इस दिशा में भी जांच आगे बढ़ा रही है। prayagraj tragedy four drown pond























