पंजाब के इस जिले मे अवैध हथियारो के खिलाफ पुलिस का बडा एक्शन
हथियारो सहित इतने आरोपियों को दबोचा
डीजीपी पंजाब ने दी जानकारी
चंडीगढ़ 5 मई (विश्ववार्ताां) पंजाब के अमृतसर जिले मे पुलिस ने बडी कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिनके तार अंतरराष्ट्रीय अपराधियों से जुड़े हुए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विजय मसीह, अंग्रेज सिंह और इकबाल सिंह के रूप में हुई है, जो सभी तरनतारन जिले के निवासी हैं। इस बात की जानकारी पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने टवीट के माध्यम से दी है।
बरामद हथियार और सामग्री:
3 ग्लॉक पिस्तौल, 3 बेरेटा 30 बोर पिस्तौल, 20 जिंदा कारतूस (9 मिमी)
20 जिंदा कारतूस (30 बोर), 4 मोबाइल फोन, 1 एक्टिवा स्कूटर
पलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ थाना लोपोके में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और नेटवर्क की पूरी जड़ों को उजागर करने के लिए आगे की जांच तेज़ कर दी गई है।























