
Prime Minister Narendra Modi आज इस राज्य का करेगें दौरा
सुरक्षा के कडे इंतजाम
PM मोदी चार नई वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी
चंडीगढ़, 7 नवंबर, (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के काशी आएंगे और शनिवार को चार वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। यह नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बंगलूरू रूटों पर चलेंगी
बनारस-खजुराहो वंदे भारत वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट समेत देश के कुछ सबसे प्रतिष्ठित धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को जोड़ेगी। लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत ट्रेन 7:45 घंटे में यात्रा पूरी करेगी। यह ट्रेन लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर, सहारनपुर के यात्रियों को काफी लाभ पहुंचाएगी।
आपको बता दें, प्रधानमंत्री शुक्रवार शाम को बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और सड़क मार्ग से बरेका गेस्ट हाउस जाकर वरिष्ठ बीजेपी नेताओं और अहम लोगों के साथ बैठक करेंगे। इसके साथ ही इस दौरे पर प्रधानमंत्री 4 नई वंदे भारत ट्रेनों को झंडी दिखाएंगे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। वहीं PM मोदी आज बिहार के औरंगाबाद और भभुआ में चुनावी जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। pm modi varanasi visit to flag
इस दौरे पर PM मोदी अपने संसदीय क्षेत्र में आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा, समय की बचत और पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए वाराणसी रेलवे स्टेशन से कल सुबह करीब 8:15 बजे 4 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
इन चार ट्रेनों में से एक विशेष रूप से वाराणसी से खजुराहो के बीच चलेगी, जो धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को जोड़ेगी। अन्य तीन ट्रेनें लखनऊ से सहारनपुर, फिरोजपुर से दिल्ली और एर्नाकुलम से बेंगलुरु के लिए होंगी, जिन्हें वह वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। इस कार्यक्रम के बाद, वो एक चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए बिहार रवाना हो जाएंगे।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















