
Delhi में PM Modi से मिलने पहुंचे UP के CM Yogi Adityanath
बैठक के सियासी मायनों पर टिकी सबकी नजरें
उत्तर प्रदेश, चंडीगढ, 8 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे। CM योगी आदित्यनाथ का यह दिल्ली दौरा काफी खास माना जा रहा है। दरअसल, अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में योगी आदित्यनाथ का दिल्ली दौरा और टॉप लीडरशिप के साथ उनकी मुलाकात को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। cm yogi arrived in delhi to meet prime minister modi
राजनीतिक हलकों में, PM नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच मुलाकात को आने वाले चुनावों की तैयारियों और पार्टी की रणनीति के संदर्भ में देखा जा रहा है। योगी आदित्यनाथ के दिल्ली दौरे से उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। टॉप लीडरशिप के साथ उनकी मुलाकात को लेकर कई तरह के राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, बैठक के एजेंडे के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
उम्मीद है कि बैठक में हुई चर्चाओं के आधार पर आने वाले दिनों में UP से जुड़े कुछ अहम फैसले या घोषणाएं सामने आ सकती हैं। अभी PM आवास पर हुई इस मीटिंग के बारे में ऑफिशियल बयान का इंतज़ार है, जिसके बाद मीटिंग के एजेंडा और चर्चा के मुख्य पॉइंट्स के बारे में तस्वीर साफ़ हो जाएगी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























