Prime Minister Narendra Modi ने एक बार फिर Instagram लाइव के जरिए देशवासियों को किया संबोधित
मुझे गालियां देने वाले बच्चों को मैं माफ करता हूं …
दिल्ली, 1 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) Prime Minister Narendra Modi ने देर रात इंस्टाग्राम पर लाइव आकर युवाओं और खासकर जेन-जी को संबोधित किया।वीडियो में पीएम ने कहा कि जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट के दौरान बच्चों द्वारा की गई बयानबाजी के लिए उन्हें माफ कर दिया जाएगा। पीएम ने कहा कि बचपन में गलतियां होती हैं और उन्हीं गलतियों से सीखने और सुधरने का अवसर भी मिलता है।
Prime Minister Narendra Modi
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने इंस्टा वीडियो में कहा ‘फ्रेंड्स, आज तो मन करता है बस आपसे ही बातें करूं। जंतर-मंतर पर जो कुछ भी हुआ, उसे देश और दुनिया ने देखा।कुछ शरारती तत्वों ने ऐसी अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जो किसी भी सभ्य समाज को शोभा नहीं देती। प्रदर्शन के दौरान मुझे गालियां दी गईं, मेरी स्वर्गीय माता को भी अपशब्द कहे गए हैं।’उन्होंने आगे कहा, ‘मैं समाज के अंदर मौजूद आक्रोश को भली-भांति समझ सकता हूं। यह एक कल्चरल शॉक जैसा है कि हमारी बेटियां इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल कैसे कर सकती हैं। मैं उन बच्चों को माफ करना चाहता हूं। mother pm modi new instagram video
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























