
Prime Minister Narendra Modi आज से इस राज्य के तीन दिवसीय दौरे पर
कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
चंडीगढ़, 10 जनवरी (विश्ववार्ता): Prime Minister Narendra Modi आज से तीन दिन के गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व सहित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मोदी राजकोट, अहमदाबाद और गांधीनगर में प्रमुख विकास कार्यक्रमों और राजनयिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। pm modi to visit gujarat from today
चार दिन का सोमनाथ स्वाभिमान पर्व गुरुवार को गिर सोमनाथ जिले के वेरावल में शुरू हुआ। इसका आयोजन 1026 ई. में सोमनाथ मंदिर पर महमूद गजनवी के हमले के एक हजार वर्ष पूरे होने पर किया जा रहा है।
मोदी आज शाम सोमनाथ पहुंचेंगे और सोमनाथ मंदिर में ओंकार मंत्रोच्चारण में शामिल होंगे। वे मंदिर में ड्रोन-शो भी देखेंगे। कल, प्रधानमंत्री शौर्य यात्रा में शामिल होंगे। यह यात्रा अब तक सोमनाथ मंदिर की रक्षा करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले योद्धाओं को श्रद्धांजलि के लिए आयोजित की जा रही है।
Prime Minister Narendra Modi ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि कई हमलों के बावजूद, भक्तों की अटूट आस्था और भारत के सभ्यतागत संकल्प से सोमनाथ मंदिर का बार-बार पुनर्निर्माण किया गया। उन्होंने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व देश के उन वीर संतानों को याद करने का अवसर है, जिन्होंने कभी अपने सिद्धांतों और मूल्यों से समझौता नहीं किया।
स्वतंत्रता के बाद, मंदिर के जीर्णोद्धार का प्रयास सरदार वल्लभभाई पटेल ने किया था। वर्ष 1951 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की उपस्थिति में जीर्णोद्धार किए गए सोमनाथ मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोला गया था।
कल, प्रधानमंत्री मोदी राजकोट जाएंगे। वहां वे मारवाड़ी विश्वविद्यालय में कच्छ और सौराष्ट्र के लिए वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। वे इस अवसर पर सभा को संबोधित भी करेंगे। श्री मोदी सम्मेलन में आयोजित व्यापार मेले और प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे।
राजकोट से, प्रधानमंत्री अहमदाबाद जाएंगे, जहां वे सेक्टर 10-ए से महात्मा मंदिर तक अहमदाबाद मेट्रो के दूसरे चरण के शेष भाग का उद्घाटन करेंगे।
सोमवार को मोदी अहमदाबाद में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ के साथ वार्ता करेंगे। दोनों नेता साबरमती आश्रम का दौरा भी करेंगे और अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव में शामिल होंगे।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















